जांजगीर: तेज रफ्तार सीमेंट लोड ट्रक तालाब किनारे पलटा, चालक घायल होकर जिला अस्पताल भेजा गया
जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धूरकोट में तालाब के पास तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम राकेश कुर्रे मौके पर पहुंची। घायल चालक को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी