बीकानेर: सर्किट हाउस में आयोजित यूडीएच मंत्री खर्रा की बैठक में विवाद, ठेकेदार ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बीकानेर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब बीडीए के एक ठेकेदार ने अधिकारियों पर टोकन मनी लेने और बिना पैसे काम नहीं होने के आरोप लगाए। ठेकेदार ने मंत्री के समक्ष सीधे शिकायत रखते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। शिकायत सुनकर मंत्री खर्रा नाराज हो गए और कहा कि वे कई दिनों से बीकानेर में जनसुनवाई कर रहे हैं, फ