ललितपुर: ललितपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन जागृति' के तहत काउंसलिंग कर टूटते 1 परिवार का कराया पुनर्मिलन
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों के कारण टूटते परिवारों के मामलों में काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 01 परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत परिवार के दोनों पक्ष खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए।