अलीगंज: अलीगंज-जैथरा के खिलाड़ी विधायक खेल स्पर्धा में पांच खेलों में दमखम दिखाएंगे, अलीगंज एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक
Aliganj, Etah | Nov 18, 2026 बुधवार की दोपहर 1 अलीगंज एसडीएम कार्यालय में बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई,इसमें प्रतियोगिता के आयोजन, खिलाड़ियों की सहभागिता और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसमें अलीगंज एवं जैथरा विकासखंड के महिला और पुरुष खिलाड़ी पांच खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।