ईसपुर: इसपुर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन उपमुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति
Ispur, Una | Oct 11, 2026 इसपुर के पुनर्निर्मित शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रथम ज्योति प्रज्ज्वलित की और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर में मौजूद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।