बलरामपुर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एम एल के कॉलेज में विभीषिका में विस्थापित परिवार को किया गया सम्मानित
एमएलके कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के समय हुए घटना से लोगों से लोगों को सीख लेने को कहा गया इस अवसर पर विभाजन के समय पाकिस्तान से आए दर्शन लाल गुलाटी को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि विभाजन के उस हृदय विदारक दृश्य को मैं कभी नहीं भूल पा रहा हूं।