बलरामपुर: विकास भवन में इंडियन बैंक द्वारा विभाजन की विभीषिका विषय पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी
भारत सरकार के मंशा के अनुरूप इंडियन बैंक के कॉरपोरेट ऑफिस के निर्देश पर अग्रणी बैंक कक्ष इंडियन बैंक बलरामपुर द्वारा विकास भवन की वीथिका (गैलरी) में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस विषय पर एक प्रदर्शनी लगाई गई है | प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा किया गया | उक्त प्रदर्शनी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक चलेगी।