बलरामपुर: सदर विकासखंड बलरामपुर में कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का सदर विधायक पलटू राम ने किया उद्घाटन
विकास खंड बलरामपुर के सभागार में विधायक सदर पलटू राम ने आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया गया पावर स्प्रेयर एवं बखारी लाभार्थियों को वितरित की । ड्रोन का मॉक ड्रिल एवं हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया। अप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने भी किसानों को जानकारी दी।