बलरामपुर: पुरैनिया तालाब मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटकती मिली महिला की लाश मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
कोतवाली नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव रस्सी से लटकता हुआ मिला।जिसे परिजन जिला मेमोरियल चिकित्सालय ले गए जहां युवती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने युवती के ससुराल जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।