बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजवापुर का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजवापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आयुष चिकित्सक डॉ वसीम खान समेत कुल 05 कर्मी अनुपस्थित पाए गए । सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने दिया।