मेरठ के श्रेत्रीय श्री गांधी आश्रम की जमीन लीज प्रकरण गरमाया , योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान #gandhiashram
Meerut, Meerut | Dec 24, 2025 मेरठ के श्रेत्रीय श्री गांधी आश्रम की जमीन लीज प्रकरण एक बार फिर गरमा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद मामला सड़क से सदन तक चर्चा में आ गया है। आरोप है कि भ्रष्टाचार के जरिए आश्रम की ऐतिहासिक जमीन लीज पर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए माफियाओं को न बख्शने की बात कही है। सामाजिक कार्यकर्ता अनंत कौशिक और कर्मचारी संगठन वर्षों से आंदोलनरत हैं। अब जांच और कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। #MeerutNews #GandhiAshram #UPPolitics #LandScam #CorruptionAllegations #PoliticalNews #BreakingNews #UttarPradesh #PublicIssue