Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image
image

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय *दिनांक: 31 जुलाई 2026* *प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक* *सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को समय पर मिले बैंक ऋण, अनावश्यक दस्तावेजों की न हो मांग : जिलाधिकारी* मधेपुरा। स्थानीय डी आर डी ए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयक तथा अधिकृत सोलर वेंडर्स उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं से अनावश्यक अथवा अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र आवेदनों की समयबद्ध जांच कर ऋण राशि शीघ्र स्वीकृत एवं विमुक्त की जाए, जिससे लाभार्थी बिना किसी विलंब के अपने आवास पर सोलर प्लांट स्थापित करा सकें। बैठक में विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं अधिकृत सोलर वेंडर्स को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उपभोक्ताओं को नेट-मीटरिंग, तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि "प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी लाने वाली महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विद्युत विभाग, बैंक एवं अधिकृत वेंडर्स समन्वित प्रयास करते हुए लाभार्थियों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।" बैठक में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

16 views | Madhepura, Bihar | Aug 3, 2026

MORE NEWS

पी.एम. जनमन योजना के तहत बाल विकास परियोजना कुमारखंड अंतर्गत  विशनपुर पंचायत के  नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन गुरूवार क़ो उप विकास आयुक्त अनिल बसाक द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर डीडीसी द्वारा पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया. 
     कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने कहा की आँगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है.
  जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं. साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं.
    कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अज़हर इमाम,  सी.एम फेलो गायत्री कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, महिला पर्वक्षिका के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पी.एम. जनमन योजना के तहत बाल विकास परियोजना कुमारखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन गुरूवार क़ो उप विकास आयुक्त अनिल बसाक द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर डीडीसी द्वारा पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया. कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने कहा की आँगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं. साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अज़हर इमाम, सी.एम फेलो गायत्री कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, महिला पर्वक्षिका के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 6, 2026

बांकीपुर के उपचुनाव में जनसुराज के जीत पर मधेपुरा में विजयी जुलूस निकाल कर जश्न मनाया गया... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #viralreelsシ #jansuraaj #virolpost #foryouシ #madhepurabihar #virolphoto #komedivideo #nonfollowers @highlight

बांकीपुर के उपचुनाव में जनसुराज के जीत पर मधेपुरा में विजयी जुलूस निकाल कर जश्न मनाया गया... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #viralreelsシ #jansuraaj #virolpost #foryouシ #madhepurabihar #virolphoto #komedivideo #nonfollowers @highlight

Madhepura, Madhepura | Aug 6, 2026