केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही बाजार में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत
चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी बड़खड़ा निवासी 54 वर्षीय परशुराम साइकिल से पतरही बाजार आवश्यक कार्यवश गए थे। बाजार में ही घर वापस आते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी डोभी ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।