केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के मनियरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराई, 3 गंभीर रूप से घायल
पचवर गांव निवासी शनि कुमार पुत्र अरविंद कुमार, सोनू कुमार पुत्र संदीप कुमार, साहिल कुमार पुत्र मनोज कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बाईक पर सवार होकर घर से केराकत बाजार जा रहे थे। जैसे ही मनियरा मोड़ के पास पहुंच केराकत की तरफ मूड रहे थे कि अचानक कुत्ते को अपनी तरफ आता देख कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर कुत्ते से टकराकर घायल हो गए।