केराकत: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चकरा निवासी युवा सराफा व्यवसायी का अंतिम संस्कार किया गया
बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर कार में लिफ्ट लेकर बैठे बदमाश की गोली से घायल युवा सराफा व्यवसायी चकरा निवासी 26 वर्षीय विक्रांत सेठ उर्फ भोलू की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार शाम हुई मौत के बाद शव घर पहुंचते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ऐतिहातन भारी पुलिस बल भी घर से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक मौजूद रहा।