मनकापुर: मनकापुर नगर पंचायत के ईदगाह रोड पर तेज हवा के चलते गिरा पेड़, चपेट में आने से हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरा
Mankapur, Gonda | Mar 20, 2024 बुधवार को दोपहर 2 बजे के आसपास तेज हवाएं चलने लगी, जिसके चलते मनकापुर नगर पंचायत के ईदगाह रोड पर सड़क किनारे लगा एक पेड़ गिर गया, जिससे चपेट में आकर हाई टेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया, गनीमत रही कि उस दौरान सड़क पर कोई राहगीर नही था। नही तो बड़ी घटना घट सकती थी। एसडीओ ने बताया कि बिजली कर्मी हाई टेंशन तार को ठीक करने में जुटे हुए है। जल्द ही सही हो जाएगा।