मनकापुर: दुर्गापुर ऐलनपुर गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
Mankapur, Gonda | Mar 20, 2024 दुर्गापुर ऐलनपुर गांव के पास स्थित खन्तवा सम्मय स्थान पर मुंडन संस्कार से वापस लौटते समय बाइक को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया, जिसमें एक ही बाइक पर बैठे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक चालक भभूति प्रसाद व नेहा व सिंपी को परिजनों ने CHC मनकापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक भभूति प्रसाद का प्राथमिक उपचार कर गोण्डा रेफर कर दिया है।