कटंगी: सरकारी अस्पताल कटंगी में हुआ सांकेतिक कार्यक्रम का आयोजन, मलेरिया प्रभावित गांवों में बांटी जाएगी मच्छरदानी
वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया प्रभावित गांवों और शहरी क्षेत्र में मच्छरदानी का हितग्राहियों को वितरण किया जाना है। सांकेतिक तौर पर नगर परिषद कटंगी अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर और खंड चिकित्सा अधिकारी ने कुछेक मच्छरदानी का वितरण किया।