कटंगी: निर्विरोध सरपंच चुनने वाली, अगासी पंचायत को सरकार से मिलने वाली पुरस्कार राशि का दो साल बाद भी इंतजार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बिना किसी निर्वाचन प्रक्रिया के अपना सरपंच चुनने वाली जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी को सरकार से मिलने वाली राशि का चुनाव के करीब दो साल बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, पंचायत चुनाव से पहले राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जिन पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुना जाएगा, उस पंचायत को 5 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।