कटंगी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों की मनाई बरसी, निकाली कटंगी शहर में तिरंगा यात्रा
पुलवामा हमले की 05 वीं बरसी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कटंगी ने 14 फरवरी बुधवार को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के शासकीय राजा भोज महाविद्यालय से यात्रा की शुरूआत हुई जिसने सिवनी रोड़, कहारी मोहल्ला, बस स्टेण्ड, सिनेमा चौक, अर्जुननाला से वापस होकर अस्पताल मैदान में विराम लिया।