कटंगी: पौनिया में वन विभाग ने दी दबिश, अनुमानित 45 हजार रुपए की इमारती लकड़ी सागौन की जब्त
वन परिक्षेत्र कटंगी के तिरोड़ी सर्किल के ग्राम पौनिया में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को दो मकानों में दबिश देकर बेशकीमती इमारती लकड़ी सागौन की चिरान जब्त की है। उपवन मंडल अधिकारी बी.एस.सिरसाम के सर्च वारंट जारी करने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.एल.चडार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।