कटंगी: मनरेगा के काम में जेसीबी का उपयोग, पंचों ने जताई आपत्ति,जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी का मामला
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी में मनरेगा योजना के तहत सरकारी भूमि में निर्मित तालाब निर्माण कार्य में जेसीबी का उपयोग करने पर पंचों ने आपत्ति जताई है। पंचों ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन के उपयोग से ग्रामीण मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में कार्य नहीं मिलेगा। पंचों ने बताया कि पंचायत में किसी भी निर्माण कार्य की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती।