कटंगी: कटंगी और तिरोड़ी तहसील के 5196 हितग्राहियों को मिला स्वामित्व का अधिकार
स्वामित्व योजना के अंतर्गत कटंगी और तिरोड़ी तहसील के 5196 हितग्राहियों को स्वामित्व का अधिकार सौंपा गया है। भू-अभिलेख अधिकारी स्मिता देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना में कटंगी में सबसे अधिक स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया। कटंगी के 23 गांवों में कार्यक्रम के माध्यम से 3260 अभिलेख वितरित किये गए।