गढ़बोर: राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के देसूरी की नाल में सीमेंट से भरा ट्रेलर खाई में गिरा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
राजसमंद के चारभुजा में सीमेंट से भरा ट्रेलर खाई में गिरा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान। राजसमंद के चारभुजा के पास देसूरी की नाल में एक सीमेंट से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर खाई में गिर गया। घटना शनि महाराज मंदिर की ढलान पर हुई, जहां ट्रेलर चालीस फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रेलर उदयपुर से जोधपुर जा रहा था, जब अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गया।