गढ़बोर: देसूरी की नाल में ट्रोले का एक्सल टूटने से लगा जाम, दो घंटे तक वाहनों की कतार रही, चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची
देसूरी की नाल में ट्रोले का एक्सल टूटने से लगा जाम, दो घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही, चारभुजा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, इसी मोड़ पर आए दिन होते हैं बड़े भीषण हादसे।राजसमंद के चारभुजा में देसूरी नाल के पास जोधपुर-उदयपुर राजमार्ग पर एक ट्रोले का एक्सल टूटने से वाहनों की कतार लग गई। ट्रोले में मार्बल के ब्लॉक भरे हुए थे और यह हादसा पंजाब मोड़ पर हुआ।