गढ़बोर: देसूरी की नाल में सड़क हादसा, ट्रेलर और पिकअप में भिड़ंत, एक चालक हुआ घायल
देसूरी की नाल में सड़क हादसा, ट्रेलर और पिकअप में भिड़ंत, एक चालक घायल।राजसमंद के चारभुजा थाना इलाके में देसूरी नाल के पंजाब मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रेलर और एक पिकअप वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत चारभुजा थाना पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।