सदर बाज़ार: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे बदमाश को कश्मीरी गेट से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम शाहबाज़ उर्फ़ शाहदाब है जो दिल्ली के सुभाष विहार का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही संगीन धाराओं में तीन मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में भजनपुरा थाने में एक हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज़ हुआ था औ