सदर बाज़ार: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 6 से एक हार्ड कोर बदमाश को कश्मीरी गेट पुलिस ने किया गिरफ्तार, बटन वाला चाकू बरामद
उत्तरी जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने 13 जून को मीडिया को बताया कि कश्मीरी गेट पुलिस ने एक हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान ओल्ड सीमापुरी निवासी 28 वर्षीय सलमान के तौर पर हुई है उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है जांच में पता चला कि वह पहले से हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है