इंदिरा स्टेडियम में सेवन डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज का दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव संपन्न, येलो और रेड हाउस ने मारी बाजी
बहराइच इंदिरा स्टेडियम में 13 नवंबर 2026 को सेवन डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज के दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का दूसरे और अंतिम दिन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।
कालीन प्रार्थना से हुआ। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ सैक रेस, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टग ऑफ वार प्रतियोगिता रही, जिसमें बालक वर्ग में येलो हाउस और बालिका वर्ग में रेड हाउस विजेता रहे।
दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के अंतिम अंक तालिका में ग्रीन हाउस 168 अंकों के साथ प्रथम, ब्लू हाउस 157 अंकों के साथ द्वितीय, रेड हाउस 140 अंकों के साथ तृतीय तथा येलो हाउस 76 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
Bahraich, Bahraich | Nov 13, 2026