बिसवां: रेउसा के जालिमपुर गांव में नल पर उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई
रेउसा क्षेत्र में करंट लगने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रीती उम्र लगभग 20 वर्ष, पुत्री कमलेश, निवासी बेनी पुरवा, अपनी रिश्तेदारी में जालिमपुर गांव स्थित मुन्नू के घर आई हुई थी। बताया गया कि रात के समय प्रीती घर में लगे नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान नल में टिल्लू मोटर से करंट उतर आया।