भिंड नगर: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप- बीजेपी सरकार MLA की सदस्यता रद्द कराने की साजिश रच रही है
भिंड। मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय के साथ मिलकर दतिया विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द कराने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है।स्वदेश शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भी विधानसभा का सत्र चलता है,उसे पूरी अवधि तक नहीं चलाया जाता, बल्कि बीच में ही समाप्त कर दिया जाता है