कोईलवर: कोईलवर में रसोई गैस संकट पर लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क पर सिलेंडर रखकर किया विरोध, वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं वायरल वीडियो मंगलवार की दोपहर 2:00 सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की पुष्टि आपका पब्लिक एप नहीं करता है।