अटरू: अटरू में अंडरपास निर्माण में ढिलाई, दो दर्जन गाँवों के लोग हो रहे परेशान
Atru, Baran | Apr 23, 2026 कस्बे में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित 54 नंबर अंडरपास और रेलवे ट्रैक के दोनों ओर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति और कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। निर्माण कार्य की कछुआ चाल और दोनों ओर सड़क खोद दिए जाने से आमजन का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।दो दर्जन गाँवो के लोग ठेकेदारों की ढिलाई से परेशान है