### मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सुविधा, सुगमता से हो रहे दर्शन: योगी आदित्यनाथ
**मिर्जापुर।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। मुख्यमंत्री ने पक्का घाट पर गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
कालीखोह मोड़ पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को दर्शन में बड़ी सुविधा मिली है। धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी नौकरियों और युवाओं को टैबलेट वितरण सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और आशीष पटेल ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।
#Mirzapur #VindhyachalDham #YogiAdityanath #मांविंध्यवासिनी #TodayMirzapurNews