अंजड़: अजंड के नयन चौधरी को मिला 37 लाख से अधिक का छात्रवृत्ति अनुदान, ऑस्ट्रेलिया में पूरी करेंगे उच्च शिक्षा
Anjad, Barwani | Nov 4, 2026 बड़वानी के अजंड के नयन चौधरी को मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से 37 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति मिली है। यह राशि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में उच्च शिक्षा के लिए दी गई है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल की है।