माडा: नानी के घर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ माडा थाने में मामला दर्ज
माड़ा थाना क्षेत्र के एक किशोरी के साथ उसके नैनिहाल में पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पहले छेड़खानी किया। इसके बाद पिछले माह 20 अप्रैल को परीक्षा देकर वापस घर आ रही छात्रा को जबरजस्ती खेत में ले जाकर दुराचार किया और इस दौरान आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर तलाश जारी कर दी गई है।