जुए के फड़ पर पुलिस रेड के दौरान युवक की मौ.त, परिजनों ने लगाए मा.रपीट के आरोप, बाजार बंद कर थाने पहुंचे व्यापारी
मुरैना के जौरा में हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान भगदड़ मच गई। इसी दौरान सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृ.त घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मा.रपीट का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में मौ.त की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
#मुरैना #morena #जौरा