टोंक: लोकसभा में गूंजी टोंक की रेल कनेक्टिविटी की मांग, अजमेर-नसीराबाद से जोड़ने की उठी आवाज
संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में टोंक जिले की लंबे समय से लंबित रेल कनेक्टिविटी की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। सदन में कहा गया कि आजादी के दशकों बाद भी टोंक जिले की जनता रेल सुविधा से वंचित है, जिससे युवाओं को शिक्षा, मरीजों को उपचार और किसानों को व्यापार के लिए 150km दूर जाना पड़ता हैं।