जतारा: योग दिवस पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की बड़ी मांग: हर स्कूल में रोज लगे योग की क्लास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक हरिशंकर खटीक ने राज्य सरकार से हर स्कूल में प्रतिदिन योग का एक पीरियड शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन नहीं, बल्कि साल के 365 दिन किया जाना चाहिए। विधायक ने बताया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा कर प्रदेश की सभी शालाओं में नियमित योग कक्षाएं शुरू कराने का प्रयास करेंगे।