दमयंती नगर: भोपाल: एनएचएम से आईटी असिस्टेंट गिरफ्तार, फर्जी एमबीबीएस डिग्री मामले में पांचवीं गिरफ्तारी, तीन डॉक्टर जेल भेजे गए
दमोह फर्जी MBBS डिग्री मामले में पुलिस ने भोपाल एनएचएम के आईटी असिस्टेंट आदिल खान को गिरफ्तार किया है। अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले तीन डॉक्टरों को जेल भेजा गया था। पुलिस ने रेडियोग्राफर हीरा सिंह कौशल को भी गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आदिल खान ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसका काम केवल वैकेंसी और आदेश अपलोड करता था।