बहराइच के गांव के लोगो में दहशत , वन विभाग की पहुंच से दूर आदमखोर तेंदुआ।
बहराइच थाना रामगांव क्षेत्र के हमीनपुर खैरटिया गांव में शुक्रवार सुबह को तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई।
खेत में काम कर रही एक महिला पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर बचाने दौड़े ग्रामीणों पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।
हमले में महिला समेत 7 लोग घायल हो गए। डीएफओ ने जानकारी दी है कि तेंदुए के हमले में लोग घायल हुए हैं। पिंजरा लगाया गया है।