हरदोई: केनरा बैंक में गोली चलने के संबंध में एएसपी नृपेंद्र कुमार ने दी जानकारी, कहा गार्ड की लापरवाही से हुई घटना
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2024 कछौना चौराहा पर स्थित केनरा बैंक के अंदर बैंक के गार्ड की दोनाली बंदूक से गोली चल गयी। जिससे गार्ड सुनील कुमार मिश्रा घायल हो गया। उसको गोली बाएं पैर में लगी है।उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उसे हरदोई के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। एएसपी नृपेंद्र ने बताया कि गार्ड की लापरवाही से गोली चली है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।