हरदोई: सपा के नए जिलाध्यक्ष को कार्यालय में लटका मिला ताला, बाहर बैठे रहे,प्रभारी के कहने पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने भेजी चाबी
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2024 शुक्रवार दोपहर 1 बजे समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शराफत अली हरदोई कार्यालय पहुंचे तो उनको करीब सवा घंटे कार्यालय के बाहर इंतजार करना पड़ा क्योंकि कार्यालय में ताला लटका रहा था। इसके बाद लोकसभा प्रभारी विकास यादव पहुंचे तो उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव से बात की तब कहीं जाकर चाबी आई और कार्यालय खोला गया।