हरदोई: हरदोई मेडिकल कॉलेज से मरीज को जबरदस्ती प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रही आशा बहू का वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2024 शुक्रवार को सुबह दस बजे एक आशा बहू का वीडियो वायरल हुआ है जो हरदोई मेडिकल कॉलेज का है, वीडियो में आशा बहू महिला मरीज को जबरदस्ती प्राइवेट अस्पताल ले जाने के लिए दबाव बनाती दिख रही है। हालांकि मेडिकल कालेज के कुछ कर्मचारी तभी वहां पहुंच गए और उनको पूरे मामले की जानकारी हुई तो आशा बहू को काफी फटकार लगाई।