लोहरदगा: लोहरदगा परिसदन में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक, आरक्षण और मुआवजा वितरण मामलों की हुई समीक्षा
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार शाम करीब 3:00 बजे परिसदन, लोहरदगा में जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु जिले में संपन्न डोर-टू-डोर सर्वे से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा और जांच की गई।