लातेहार: लातेहार विधानसभा से 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 28 अक्टूबर को होगी स्क्रूटनी, 30 को होगा नाम वापसी
विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीद्वारों की नामांकन तिथि समाप्त हो चुकी है।नामांकन के अंतिम तिथि तक लातेहार विस के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया हैं।मीडिया कोषांग द्वारा शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे दी गई जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के बाद 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्क्रुटनी होगी। जबकि 30 अक्टूबर को नाम वापसी का तिथि निर्धारित है।