कटनी नगर: कटनी में अवैध खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, ₹60 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
कटनी में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने इस वित्तीय वर्ष में 50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। खनिज विभाग के अनुसार पिछले वर्ष 125 प्रकरणों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया था।