प्रतापगढ़: भगवा गांव में स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के भगवा गांव निवासी रितिका गौतम बुधवार को स्कूल गई थी दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से घर वापस आ रही थी इस दौरान गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी इलाज को ले जाने पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया है