पंजाबी बाग: निहाल विहार: एक शातिर आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद
निहाल विहार थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दीपक उर्फ बिहारी उर्फ शशिकांत के रूप में हुई है। यह बाहरी दिल्ली इलाके का रहने वाला है। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि यह पहले से 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। जिसमें आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं, यह दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी भी है।