रणहौला थाना की पुलिस टीम ने कोर्ट के द्वारा भगोड़ा घोषित एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहिल के रूप में हुई है। इसके खिलाफ मंगोलपुरी थाना में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उस मामले में इसकी दिल्ली पुलिस को तलाश थी। बाद में रोहिणी कोर्ट ने इसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।